shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

केंद्र सरकार द्वारा भारतीय कानून व्यवस्था में बदलाव पर रविंद्र भवन में हुआ सेमिनार का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा भारतीय कानून व्यवस्था में एक बड़ा परिवर्तन करते हुए आईपीसी सीआरपीसी और एविडेंस एक्ट में परिवर्तन लाया गया इसे लेकर पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल के अधिवक्ताओं और कानूनी व्यवस्था से जुड़े लोगों के बीच चर्चाएं शुरू हो गई हैं आज आसनसोल के रविंद्र भवन में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए कानून व्यवस्था को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया यहां पर राज्य के श्रम और कानून मंत्री तथा आसनसोल अदालत के अधिवक्ता मलय घटक आसनसोल अदालत के जिला जज आसनसोल अदालत के कई वरिष्ठ अधिवक्ता आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर और अधिवक्ता अभिजीत घटक आसनसोल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश तिवारी सहित आसनसोल अदालत के तमाम अधिवक्ता यहां पर उपस्थित थे यहां अपनी बात रखते हुए मलय घटक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आईपीसी सीआरपीसी और एविडेंस एक्ट में परिवर्तन करने की बात कही गई है लेकिन उन्होंने दावा किया कि परिवर्तन करने के बाद जो नए कानून बनाए गए हैं वह पहले के कानून से सिर्फ 5% ही अलग है। उन्होंने कहा की केंद्रीय कानून मंत्री द्वारा संसद में परिवर्तन करते हुए बिल को पेश किया गया था लेकिन बाद में उसे हटा लिया गया इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से दलील दी गई की इस बदलाव में जो सभी स्टेकहोल्डर हैं उनसे बात करनी होगी मलय घटक ने कहा कि इस तरह के कानूनी बदलाव में सबसे बड़ा स्टेक होल्डर लॉ कमीशन होता है जब भी इस तरह का कोई बदलाव होता है तो लॉ कमीशन द्वारा सुझाव दिया जाता है लेकिन यहां पर लॉ कमीशन को पूरी तरह से दरकिनार करते हुए यह काम किया गया उन्होंने कहा कि जिन 7 लोगों द्वारा नए कानून व्यवस्था को बनाने के लिए सलाह दी गई थी उनमें सिर्फ एक व्यक्ति प्रैक्टिसिंग लॉयर है बाकी सब प्रोफेसर हैं मंत्री ने इस बात पर हैरानी जताई कि भारत के कानून को लेकर इतने बड़े बदलाव की सिफारिश करने वाले छह व्यक्ति प्रोफेसर हैं और सिर्फ एक व्यक्ति अधिवक्ता है केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया था कि यह कानून व्यवस्था औपनिवेशिक कानून व्यवस्था है जिसमें अब बदलाव की आवश्यकता है मंत्री ने कहा कि इस औपनिवेशिक कानून व्यवस्था में कमी क्या थी सिर्फ एक कमी थी वह यह की विश्व के किसी भी देश के कानून व्यवस्था में यह प्रावधान नहीं है कि किसी आरोपी को पुलिस रिमांड में लिया जा सके लेकिन औपनिवेशिक कानून व्यवस्था में यह प्रावधान होता है जिससे किसी भी व्यक्ति के मौलिक अधिकार को छीना जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page