आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड की तरफ से जागरूकता रैली का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड की तरफ से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया इस रैली में नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड के अधिकारी कर्मचारी सिविक पुलिस के कर्मचारी तथा आम जनता ने भी शिरकत की आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड के अधिकारियों द्वारा जनता से आग्रह किया गया कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए गाड़ी चलाएं हेलमेट पहन कर ही स्कूटी या मोटरसाइकिल चलाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर और ज्यादा सावधान होकर गाड़ी चलाएं और कार चलते वक्त सीट बेल्ट जरूर लगाए। आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड के अधिकारियों ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए है लेकिन लोगों को भी ट्रैफिक नियमों का पालन करने की जरूरत है ताकि वह सुरक्षित तरीके से अपने घरों को वापस जा सके। इस मौके पर आसनसोल नोट ट्रेफिक गार्ड के अधिकारियों ने राह चलते लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी












