आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने फिर बालू चोरी के लिए टीएमसी पर साधा निशाना अशोक रूद्र ने किया पलटवार:
1 min read
बर्नपुर :आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने रविवार को बर्नपुर के दामोदर घाट का दौरा किया इस मौके पर उनके साथ स्थानीय भाजपा नेतृत्व भी उपस्थित था विधायक ने एक बार फिर दामोदर नदी से अवैध रूप से बालू चोरी की घटना के लिए ममता बनर्जी के टीएमसी सरकार और प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया उन्होंने कहा कि नदी के अंदर से बालु का अवैध रूप से उत्खनन किया जा रहा है जिस वजह से नदी सूखने के कगार पर आ गई है उन्होंने बताया कि कहा जाता है कि नदी की गहराई बढ़ाने के लिए यहां पर एक निजी कंपनी को ड्रेजिंग करने के लिए रखा गया है उन्होंने पत्रकारों को बताया कि जिस तरह से रोजाना लगभग 100 ट्रैकों में लादकर बालू ले जाया जा रहा है उससे दामोदर नदी का अस्तित्व ही खतरे में आ गया है और इलाके में पानी का संकट और गहरा गया है विधायक का कहना है कि इसके लिए पूरी तरह से ममता बनर्जी और प्रशासन जिम्मेदार है कुछ महीना पहले हुए एक हादसे का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि बालों डंपर की चपेट में आकर टीएमसी के ही दो कार्यकर्ता मर गए थे लेकिन जब इस निजी ड्रेजिंग कंपनी द्वारा उनके परिवार को मुआवजे की रकम का चेक दिया गया तो वह चेक बैंक में बाउंस हो गया लेकिन टीएमसी नेतृत्व को कोई फर्क नहीं पड़ा कि उनके ही कार्यकर्ता की अवैध बालु की वजह से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को समझ में आ गया है कि टीएमसी का मतलब ही चोर है और यही हाल पश्चिम बंगाल के साथ-साथ इस इलाके में भी देखा जा रहा है । उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को यह पता चल चुका है कि 2026 में बंगाल में उनकी हार होने वाली है इस वजह से वह ज्यादा से ज्यादा अवैध तरीके से पैसे जुटाना चाहते हैं विधायक ने दामोदर नदी पर बने ब्रिज के पिलर को दिखाते हुए कहा कि लगातार बालू चोरी की वजह से पिलर के नीचे अब कुछ नहीं है उन्होंने रेलवे को धन्यवाद दिया कि इसकी मरम्मत की जा रही है लेकिन विधायक का कहना था कि जब तक बालू चोरी नहीं रोकी जाएगी तब तक पिलर का अस्तित्व भी खतरे में रहेगा हालांकि इस बारे में जब हमने टीएमसी नेता और स्थानीय पार्षद अशोक रुद्र से बात की तो उन्होंने कहा कि अवैध बालू के खिलाफ अगर किसी ने आंदोलन किया है तो वह टीएमसी है और इस आंदोलन की वजह से अब यहां पर अवैध बालु के कारोबार पर काफी हद तक रोक लग चुकी है। वही दामोदर नदी पर ब्रिज के खस्ता हालत को लेकर उन्होंने कहा कि वह रेलवे यानी केंद्रीय सरकार का मामला है उन्हें इस मामले को केंद्रीय सरकार के सामने पेश करना चाहिए अशोक रुद्र ने कहा कि भाजपा विधायक के पास कोई काम नहीं है वह कभी-कभार इस क्षेत्र में आती है और मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए इस तरह की बातें करती हैं












