आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति तथा एक्सेल किड्स के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क वैदिक मैथ्स वर्कशॉप का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति तथा एक्सेल किड्स के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क वैदिक मैथ्स वर्कशॉप का आयोजन किया गया। बच्चों को गणित के सवालों को त्वरित हल करने के लिए कई तकनीक सिखाई गईं। गेम्स और इंस्टेंट टेस्ट आयोजित कर बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस संदर्भ में वैदिक मैथ्स ट्रेनर मधु डुमरेवाल ने बताया, “यह विषय प्रतियोगी युग में बच्चों के लिए बहुत उपयोगी है। यह प्राचीन भारतीय धरोहर है, जो विश्व में मान्यता प्राप्त कर रही है।” वैदिक गणित गणनाओं को 10-15 गुना तेज करता है और प्रतियोगी परीक्षाओं में उपयोगी है। यह गणित को रुचिकर और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बनाता है। वही शाखा सचिव कांता खेमका ने कहा, “वर्कशॉप बहुत रोचक और ज्ञानवर्धक रहा। गणित को मजेदार तरीके से सिखाया गया, जिससे बच्चों में उत्साह बढ़ा।” जबकि
बाल विकास प्रमुख निधि भोरुका ने कहा, “वैदिक मैथ्स बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी है और इसलिए हमने यह वर्कशॉप आयोजित की।”
अभिभावकों ने भी वर्कशॉप की सराहना की। अभिभावक रुचिका डोकानिया ने कहा, “वेदिक मैथ्स बच्चों के लिए मजेदार और जादुई है।”












