shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नगर निगम में बोर्ड मीटिंग में हुआ फैसला अब से हर पार्षद को विकास के लिए मिलेंगे सालाना 30 लाख रुपए:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम में बुधवार को इस महीने की बोर्ड मीटिंग हुई । यहां मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी डेप्युटी मेयर अभिजीत घटक वसीम उल हक़ विभिन्न एमएमआईसी बोरो चेयरमैन सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद उपस्थित थे। इस बारे में जानकारी देते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने बताया कि आज बोर्ड मीटिंग हुई जिसमे यह फैसला लिया गया कि एक अगस्त से हर पार्षद को अपने वार्ड में विकास के लिए 30 लाख रुपए का फंड दिया जाएगा जिससे वह अपने वार्ड में विकास कार्यों को पूरा कर सके । उन्होंने बताया कि विकास कार्यों में गति लाने के मकसद से यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि आसनसोल के कई इलाकों में रास्ते में कार्य किए जा रहे हैं जिस वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा से पहले रास्तों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाएगा जिससे कि त्योहारों के मौसम में किसी को कोई परेशानी ना हो। उन्होंने आसनसोल लोकसभा केंद्र के दो भाजपा विधायकों को भी आसनसोल नगर निगम द्वारा इस विकास कार्य में सम्मिलित होने का आवाहन किया। वही अतिक्रमण को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मेयर ने कहा कि आसनसोल नगर निगम इलाके में 60 से 70% सर्वे का काम पूरा हो चुका है उनको उम्मीद है कि दुर्गा पूजा से पहले यह काम पूरा हो जाएगा और उसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। वही आसनसोल मुख्य बाजार में फुटपाथ पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर उन्होंने कहा कि जिस तरह से कोलकाता में फुटपाथ पर व्यापारियों को इस तरह से बैठाया गया है कि उनके व्यापार पर भी कोई गतिरोध ना हो और राहगीरों को भी परेशानी ना हो आसनसोल में भी इस तरह का काम किया जाएगा उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा से पहले शायद यह काम पूरा ना हो सके लेकिन इसको लेकर काम किया जा रहा है और बहुत जल्द आसनसोल शहर के फुटपाथ को करीने से सजाया जाएगा। मेयर विधान उपाध्याय ने विभिन्न क्लबों और अन्य संगठनों से अनुरोध किया कि कोरोना काल से सीख लेते हुए वह लोग ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण की तरफ ध्यान दें ताकि आने वाले समय में लोगों को ऑक्सीजन खरीदना ना पड़े वहीं उन्होंने यह साफ किया कि आसनसोल नगर निगम राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए किसी भी व्यक्ति को उसके रोजगार से महरूम नहीं करना चाहता लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि कुछ लोगों के लिए लाखों लोगों को परेशानी हो यह भी आसनसोल नगर निगम बर्दाश्त नहीं करेगा इसलिए उन्होंने यह साफ कर दिया कि आसनसोल नगर निगम कहीं पर भी अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं करेगा। वही आज की बैठक के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज की बैठक में दिवंगत पार्षद आलोक बोस सहित विभिन्न दिवंगत व्यक्तियों की याद में एक मिनट का मौन रखा गया। उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम अंतर्गत सभी वार्डों के पार्षदों को हर साल 30 लाख रुपए विकास के लिए उपलब्ध कराए जाएंगेा। अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि इससे वह लोग अपने वार्ड में विकास कार्यों को तेज गति से अमल में ला सकते हैं इससे पहले उनको निगम के मेयर या डिप्टी मेयर या एमएमआईसी से अनुमति लेनी पड़ती थी लेकिन अब पार्षद को हर साल 30 लाख रुपए अपने वार्ड में विकास कार्यों को तेज गति से करने के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने भी इस बात को स्वीकार किया कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली के तारों को अंडरग्राउंड ले जाने के लिए कार्य चल रहा है जिस वजह से रास्तों की हालत काफी खराब हो चुकी है उन्होंने कहा कि वर्ल्ड बैंक के सहयोग से यह काम हो रहा है जैसे ही वर्ल्ड बैंक या बिजली विभाग से धनराशि उपलब्ध कराई जाती है इन रास्तों की मरम्मत का कार्य पूरा किया जाएगा इसके साथ ही उन्होंने कहा कि क्योंकि इस साल मानसून देरी से आया है इसलिए भारी बारिश शुरू होने से पहले ही गाड़ुई नदी के साफ सफाई की जाएगी और डेंगू नियंत्रण के लिए भी आसनसोल नगर निगम के स्वास्थ्य कर्मी पूरी तरह से लगे हुए हैं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जहां पर भी अवैध रूप से होर्डिग लगे हुए हैं उनकी जानकारी मिलते ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कहीं पर भी अवैध पार्किंग चलने नहीं दिया जाएगा जहां पर भी इस तरह से अवैध पार्किंग की खबर मिलेगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और दुर्गा पूजा से पहले फुटपाथ को इस तरह से व्यवस्थित किया जाएगा ताकि लोगों को कोई परेशानी ना हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page