shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट पॉलिटेक्निक मिश्र नर्सिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ आसनसोल तथा लायंस क्लब आफ आसनसोल ईस्ट की तरफ से हुआ रक्तदान स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :बुधवार को आसनसोल नगर निगम के 13 नंबर वार्ड अंतर्गत काखोया इलाके में स्थित घोषाल दुर्गा मंदिर प्रांगण में स्थानीय राजदूत क्लब के तत्वावधान में और लायंस क्लब आफ आसनसोल ईस्ट आसनसोल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट पॉलिटेक्निक और मिश्र नर्सिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ आसनसोल के सहयोग से एक रक्तदान शिविर नेत्र दंत जांच शिविर लगाया गया और वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

यहां पर आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा मिश्रा नर्सिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ आसनसोल और आसनसोल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट पॉलिटेक्निक के डायरेक्टर और समाजसेवी हरिनारायण मिश्रा लायंस क्लब आफ आसनसोल ईस्ट की वर्तमान अध्यक्ष लिसा मिश्रा काखोया गांव के विशिष्ट व्यक्ति मनोहर घोषाल सहित इस क्षेत्र के तमाम निवासी और लायंस क्लब आफ आसनसोल ईस्ट के तमाम सदस्य यहां पर बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

लोगों के आंखों दांत के निशुल्क जांच की गई इसके साथ ही यहां 50 के आसपास लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया कार्यक्रम में शिरकत करते हुए गुरदास चटर्जी उत्पल सिन्हा एच एन मिश्र लिसा मिश्र ने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट प्रदान किया इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए गुरदास चटर्जी ने कहा कि रक्तदान से महान दान नहीं होता है जिस तरह से आज इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है

उन्होंने इसके लिए हरिनारायण मिश्र लायंस क्लब आफ आसनसोल ईस्ट की अध्यक्ष लिसा मिश्रा और उनकी पूरी टीम तथा काखोया गांव के राजदूत क्लब और स्थानीय लोगों कि सराहना कि उन्होंने कहा कि रक्तदान से कोई महान दान नहीं होता और आज जब कि आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की इतनी भारी मांग देखी जा रही है ऐसे में इस तरह के आयोजनों की बहुत ज्यादा जरूरत है।

गुरदास चटर्जी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि वृक्षारोपण की बहुत ज्यादा जरूरत है और आज जिस तरह से यहां पर वृक्षारोपण करके समाज को संदेश दिया गया है उसकी जितनी सराहना की जाए कम है उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम भी वृक्षारोपण को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है और अगर कोई आसनसोल नगर निगम के साथ संपर्क करता है और उन्हें वृक्षारोपण के लिए पौधों की जरूरत होती है तो आसनसोल नगर निगम उन्हें जरूर वह पौधे उपलब्ध कराएगा। वही बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा ने भी इस आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से यहां पर लोग स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आए है वह देखकर काफी अच्छा लग रहा है इसके साथ ही उन्होंने एच एन मिश्र की तारीफ करते हुए कहा कि वह न सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं इस तरह के सामाजिक कार्यों में भी वह अपनी भूमिका अदा करते हैं इसके साथ ही उन्होंने लाइंस क्लब आफ आसनसोल ईस्ट की अध्यक्ष लीजा मिश्र और उनकी पूरी टीम के भी तारीफ की जिन्होंने इसे कार्यक्रम को किया है उन्होंने कहा कि आज न सिर्फ रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

बल्कि जिस तरह से वृक्षारोपण किया गया वह भी काबिले तारीफ है। वही जब हमने इस बारे में एच एन मिश्र से बात की तो उन्होंने कहा की रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं होता आज यहां पर जिन लोगों ने रक्तदान किया है उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज यहां पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया और सबसे बड़ी बात यहां पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया उन्होंने कहा कि समाज सेवा करना बेहद आवश्यक है क्योंकि ईश्वर की कृपा से जिन लोगों के पास यह क्षमता है वह अगर अपनी क्षमता का थोड़ा सा उपयोग करके समाज को एक बेहतर स्थान बनाने के लिए प्रयास करें तो इससे अच्छा और कुछ नहीं हो सकता उन्होंने कहा कि वह अपनी तरफ से यह कोशिश करते हैं कि वह समाज को कुछ लौटा सकें और आज यहां पर इस आयोजन का हिस्सा बनकर उनको बहुत खुशी हो रही है वही लायंस क्लब आफ आसनसोल ईस्ट की वर्तमान अध्यक्ष लीजा मिश्र ने कहा कि आज जिस तरह से इस आयोजन को करने पर इस क्षेत्र के लोगों का सहयोग मिला वह काफी सराहनीय है उन्होंने कहा कि लायंस क्लब आफ आसनसोल ईस्ट हमेशा से ही सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और संगठन की अध्यक्ष होने के नाते उनकी कोशिश रहेगी कि वह इस कार्य को और आगे ले जा सके उन्होंने इसके लिए संगठन के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया जिन्होंने कंधे से कंधा मिलाकर इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मिश्र नर्सिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ आसनसोल और आसनसोल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट पॉलिटेक्निक भी हमेशा से शिक्षा के साथ-साथ अपने सामाजिक जिम्मेदारियां को निभाने के प्रति भी सजग रहा है और आज यहां पर इस शिविर का आयोजन करके उन्हें बहुत खुशी हो रही है उन्होंने कहा कि आज यहां पर जिस तरह से वृक्षारोपण अभियान चलाया गया वह भी काबिले तारीफ है उन्होंने कहा कि आज यहां पर वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया जिससे कि पर्यावरण को हरा भरा बनाया जा सके लीजा मिश्र ने कहा लायंस क्लब आफ आसनसोल ईस्ट हमेशा इस तरह के कार्यक्रम करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page