shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

फर्स्ट केयर चैरिटेबल फाउंडेशन की तरफ से 26 जुलाई को मनायी जाएगी कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ:

1 min read

आसनसोल :26 जुलाई 2024 को कारगिल विजय दिवस की 25वीं सालगिरह मनाई जाएगी। यह एक ऐसा दिन है जिस पर सभी भारतवासियों को गर्व है। प्रतिकूल परिस्थितियों से लड़ते हुए भारतीय सैनिकों ने अपने दम दम और संघर्ष शक्ति का परिचय दिया और दुश्मनों के दांत खट्टे किए इस साल इस महान कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ है। पूरे देश के साथ-साथ इस जिले में भी इस दिन को पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाने की तैयारी की जा रही है फर्स्ट केयर चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा बर्नपुर के बारी मैदान स्थित शहीद मीनार के नीकट भी कारगिल विजय दिवस मनाया जाएगा इसे लेकर फर्स्ट केयर चैरिटेबल फाउंडेशन की तरफ से शिल्पांचल के प्रतिष्ठित उद्योगपति और समाजसेवी पवन गुटगुटिया के नेतृत्व में पश्चिम वर्धमान जिला शासक एस पोन्नाबलम को 26 जुलाई के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने का आमंत्रण पत्र दिया गया। जिला शासक ने इस आमंत्रण को स्वीकार किया इस बारे में पवन गुटगुटिया ने बताया 26 जुलाई वह दिन है जिस दिन भारतीय सैनिकों ने अपने खून से नया इतिहास लिखा था उन्होंने प्रबल प्रतिकूल परिस्थितियों में भी दुश्मनों के दांत खट्टे किए थे उन्होंने अपनी जान की बाजी लगा दी थी लेकिन भारत माता की शान में गुस्ताखी करने वालों को इस पवित्र धरती से खदेड़ कर ही दम लिया था इसलिए पूरे देश के साथ-साथ फर्स्ट केयर चैरिटेबल फाउंडेशन की तरफ से भी बर्नपुर के बारी मैदान स्थित शहीद मीनार के नीकट कारगिल विजय दिवस पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम वर्धमान जिले के जिला शासक एस पोन्नाबलम को आमंत्रित किया गया है उन्होंने कहा कि यह फर्स्ट केयर चैरिटेबल फाउंडेशन के लिए बड़े हर्ष की बात है कि जिला शासक ने उनका आमंत्रण स्वीकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page