shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा को लेकर सभी पूजा कमेटी को लेकर की वर्चुअल बैठक :

1 min read

आसनसोल : बंगाल के सबसे बड़े उत्सव दुर्गा पूजा से पहले आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बंगाल के सभी दुर्गा पूजा कमेटी हो और पुलिस प्रशासन के साथ एक वर्चुअल बैठक की गई ममता बनर्जी द्वारा कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम से यह बैठक की गई पश्चिम बर्धमान जिले की पूजा कमेटियों और प्रशासन के अधिकारी रविंद्र भवन में उपस्थित थे और उन्होंने वर्चुअल माध्यम से इस बैठक में शिरकत की इस मौके पर ममता बनर्जी ने आने वाले दुर्गा पूजा को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की उन्होंने कहा कि सभी रजिस्टर्ड दुर्गा पूजा कमत्यों को पिछले साल 70000 रुपए राज्य सरकार की तरफ से दिए गए थे जिसे इस साल बढ़ाकर 85000 किया गया है वहीं बिजली की उपलब्धता को भी और सुगम बनाने की घोषणा ममता बनर्जी ने की इसे लेकर पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गा पूजा कमेटी से जुड़े पदाधिकारीयों में खुशी की लहरदौड़ गई। सभी ने ममता बनर्जी की इस घोषणा का स्वागत किया और कहा कि जिस तरह से ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य सरकार के सहयोग की वजह से आज बंगाल का यह महोत्सव पूरे विश्व में स्वीकृत हुआ है यूनेस्को द्वारा पुरस्कृत किया गया है इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है राज्य सरकार द्वारा रजिस्टर्ड पूजा कमत्यों को 85000 अनुदान दिए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए सभी पूजा कमेटियों से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि इससे पूजा कमेटी को बहुत सहूलियत होगी क्योंकि जिस तरह से चीजों के दाम बढ़ चुके हैं ऐसे में पूजा कमेटी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही इस बारे में पश्चिम बर्धमान जिला शासक एस पोन्नाबलम ने कहा कि आज राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में पूरे बंगाल की पूजा कमेटी के साथ एक वर्चुअल माध्यम से बैठक हुई जिसमें बंगाल के सभी पूजा कमेटी से जुड़े पदाधिकारी और पुलिस प्रशासन के शीर्ष अधिकारी उपस्थित थे उन्होंने कहा कि पश्चिम बर्धमान जिले के सभी 1140 से ज्यादा पूजा कमेटी के पदाधिकारी इस बैठक में उपस्थित थे जिला शासक ने कहा कि आज मुख्यमंत्री ने जो भी दिशा निर्देश जारी किए हैं उन सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा और राज्य सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं को पूजा पंडालों के द्वारा प्रचारित किया जाएगा। वही आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने कहा कि आज मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर एक प्रशासनिक बैठक हुई इस बैठक का सर्कुलर कल ही जारी किया गया था और आज इस बैठक का आयोजन किया गया उन्होंने कहा कि जिस तरह से राज्य के मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा कमत्यों को अनुदान स्वरूप 85000 देने की घोषणा की है उस सभी पूजा कमेटी या काफी खुश हैं उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा बंगाल का सबसे बड़ा त्यौहार है और राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चाहती हैं कि सभी पूजा कमेटी या इसे अच्छी तरह से मना सके इसलिए उनके द्वारा यह घोषणा की गई है उन्होंने आशा जताई कि पूरे बंगाल के साथ-साथ पश्चिम वर्धमान जिले और आसनसोल में भी हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page