बीएमएस के स्थापना दिवस के अवसर पर डिविजनल हॉस्पिटल में मरीजों के बीच बांटे गए फल:
1 min read
आसनसोल :भारतीय मजदूर संघ या बीएमएस की स्थापना दिवस के मौके पर आज संगठन के आसनसोल पीआरकेएस ब्रांच एक और दो की तरफ से डिविजनल हॉस्पिटल में भर्ती सभी मरीजों को फल और नाश्ता प्रदान किया गया। इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए आसनसोल पीआरकेएस ब्रांच एक के सेक्रेटरी सुमन कुमार चटर्जी ने बताया कि आज भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस है आज ही के दिन 1955 में दत्तोपंत ठेंगड़ी ने इसकी स्थापना की थी आज इस संगठन के स्थापना दिवस के मौके पर संगठन के रेलवे शाखा पूर्व रेलवे कर्मचारी संघ एक और दो की तरफ से डिविजनल हॉस्पिटल में मरीजों को फल और नाश्ता प्रदान किया गया उन्होंने कहा कि उनके संगठन का एक ही उद्देश्य है राष्ट्र हित सर्वोपरि इसी उद्देश्य को सामने रखकर उनका संगठन काम करता है। इस मौके पर यहां संगठन के जोनल वाइस प्रेसिडेंट महेश कुमार मिश्रा डिविजनल प्रेसिडेंट पूर्णव्रत बेरा डिविजनल सेक्रेटरी राजीव घोष ब्रांच दो के प्रेसिडेंट अरमान और रावजीत राव के अलावा संगठन के तमाम सदस्य उपस्थित थे












