shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

रविंद्र भवन के विकास और किराया को लेकर विभिन्न सांस्कृतिक संगठनों ने लगाई नगर निगम से गुहार:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के रविंद्र भवन को और विकसित करने और उसके किराए को सभी संगठनों की पहुंच के अंदर रखने का अनुरोध लेकर आज आसनसोल और बर्नपुर इलाके के तकरीबन 30 सांस्कृतिक संगठन के प्रतिनिधियों ने आसनसोल नगर निगम में आकर एमएमआईसी गुरदास चटर्जी से मुलाकात की और उनको एक पत्र सौंपा इसके जरिए उन्होंने रविंद्र भवन के किराए को सबकी पहुंच के अंदर रखने और रविंद्र भवन को और बेहतर बनाने की मांग की इस बारे में इन संगठनों में से एक संगठन के प्रतिनिधि रूद्र प्रसाद चक्रवर्ती ने कहा कि आज यहां पर आसनसोल चर्जा पद आसनसोल प्रत्ययी ललित डांस सेंटर जैसे तकरीबन 30 संगठनों की तरफ से नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी को ज्ञापन सौंपा गया इसके जरिए उन्होंने रविंद्र भवन को और बेहतर बनाने तथा उसके किराए को सब संगठनों की पहुंच के अंदर रखने का अनुरोध किया उन्होंने कहा कि आज उन्होंने गुरदास चटर्जी से मुलाकात की गुरदास चटर्जी ने उनकी बातों को सुना और आश्वासन दिया कि उनकी इस मांग को मेयर तक पहुंचाया जाएगा और उस पर उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी रूद्रप्रसाद चक्रवर्ती ने कहा कि आने वाले समय में वह इस अनुरोध को लेकर मेयर विधान उपाध्याय से भी मिलेंगे वहीं जब हमने इस बारे में गुरदास चटर्जी से बात की तो उन्होंने कहा पहले रविंद्र भवन के लिए 5000 रुपए किराया लिया जाता था लेकिन जिस तरह से हर तरह के खर्च बढ़ चुके हैं इसलिए अब रविंद्र भवन में कार्यक्रम करवाने के लिए 10000 रुपए लिए जा रहे हैं लेकिन आज इन सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की और कहा की विभिन्न संस्थाओं द्वारा रविंद्र भवन में कार्यक्रम करवाए जाते हैं जिसमें आसनसोल नगर निगम के सहयोग से यह लिखवा कर किराया काम करवाया जाता है उन्होंने कहा कि अगर इस तरह से किराया कम किया जा सकता है तो वह भी आसनसोल नगर निगम के सहयोग से लिखवाना चाहेंगे गुरदास चटर्जी ने कहा कि इन सभी बातों को मेयर विधान उपाध्याय तक पहुंचाया जाएगा उसके बाद वह जो फैसला लेंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि रविंद्र भवन में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने के लिए लाइट साउंड सेंट्रल एसी सब मिलाकर तकरीबन 40 हजार रुपए खर्च होते हैं यह सच्चाई है कि रविंद्र भवन में अभी एक बड़े ऑडिटोरियम की तरह कोई बड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने के लिए साउंड सिस्टम नहीं है लेकिन उसे अगर लगवाना हो तो उसके लिए कम से कम 5 लाख रुपए से ज्यादा का खर्च आएगा जो फंड अभी आसनसोल नगर निगम के पास नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि रविंद्र भवन के विकास के लिए कोशिश की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page