shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल मे उभरते डांसरों के लिए हुआ दो दिवसीय डांस वर्कशॉप का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल में डांसिंग माइंड डांस अकाडमी द्वारा 20 जुलाई को न्यूटाउन में डांस प्रतियोगिता एवम 21 जुलाई को पोलो ग्राउंड के इंडोर स्टेडियम मे डांस कार्यशाला का आयोजन किया गया , जिसमे कोलकाता से आई सेलिब्रिटी डांसर सोनाली मजूमदार कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थी । इस अवसर पर शिल्पाँचल के बच्चों को विश्व स्तरीय डांस का गुर सीखाने के साथ डांस की दुनिया मे अपना भविष्य तलाश रहे हैं बच्चो को सोनाली ने मोटिवेट भी किया साथ ही बच्चो के साथ खुद डांस के एक से बढ़कर एक स्टेप भी सीखाया, सोनाली भारत की ऐसी युवा सालसा डांसर है जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आती हैं, जिनके पिता एक सामान्य किसान हैं , आर्थिक तंगी एवम जीवन का हर दिन चुनौतियों से भरा होने के बावजूद तमाम समस्याओं के बीच उन्होंने डांस सीखा और डांस मे ही अपना भविष्य तलाश लिया।
अपनी प्रतिभा के बल पर उन्होने अपने परिवार के साथ देश को शोहरत दिलाई है ।
अपनी लक्ष्य एवम संघर्ष के साथ कड़ी मेहनत से
सोनाली मजूमदार वर्ष 2012 में इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 4 की विजेता रही ।
इससे पहले 2019 में सोनाली ने ब्रिटेन गॉट टैलेंट में भाग लिया, 2013 में सोनाली झलक ‘दिख ला जा’ शो का भी हिस्सा बनी । उन्होने कहा जब वह डांस मे इस लेबल तक जा सकती हैं तो भारत का हर एक बच्चा उनकी तरह पुरे विश्व मे डांस की प्रतिभा से नाम और शोहरत कमा सकता है, सोनाली ने कहा की वह वर्कशॉप मे बच्चों के अंदर वही प्रतिभा उभारने का प्रयास कर रही हैं, वहीं वर्कशॉप का आयोजन करने वाले डांसिंग माइंड डांस एकादमी के निदेशक सुमित मंडल ने कहा की आसनसोल के बच्चे बहुत भाग्यशाली हैं की सोनाली मजूमदार जैसी विश्व स्तरीय डांसर ने वर्कशॉप के माध्यम से डांस सीखाया । इसके अलावा वर्कशॉप मे भाग लेने वाले बच्चों ने बताया की उन्होने अपने जीवन मे यह कभी सोंचा तक नही था की वह अंतराष्ट्रीय लेबल की एक मशहूर डांसर सोनाली मजूमदार के द्वारा डांस सीखेंगे । वर्कशॉप एवम प्रतियोगिता कार्यक्रम के सहयोगी संस्था कुल्टी मदद फाउंडेशन के संस्थापक रवि चौबे ने बताया की आसनसोल मे आयोजित डांस का दो दिवसीय वर्कशॉप एवम प्रतियोगिता काफी सफल रहा , जिसमें विश्व स्तर की जानी मानी डांसर सोनाली मजूमदार उपस्थित हुई और डांस के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारने वाले बच्चों को इंटरनेशनल लेबल के डांस के गुर सीखाया ।
कुल्टी मदद फाउंडेशन हमेशा प्रतिभा को आगे बढ़ाने वाली संस्था एवम बच्चो को सहयोग करती है ताकि बच्चो का प्रतिभा एवम भविष्य को मुकाम दिया जा सके । इस अवसरबेंद्रे पर सेलिब्रिटी डांसर सोनाली मजूमदार , कुल्टी मदद फाउंडेशन के फाउंडर रवि चौबे, डांसिंग माइंड डांस अकादमी के सुमित मंडल, एलिना पीट एवम डांस शिक्षक राहुल विशेष रूप से मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page