अगले 30 दिनों तक बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर मिलेगी 10% की छूट:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम की तरफ से आज एक नोटिफिकेशन जारी किया गया इस नोटिफिकेशन के जरिए आसनसोल नगर निगम की तरफ से निगम क्षेत्र के निवासियों और संस्थाओं को यह बताया गया कि अगर उनका प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है तो आज की तारीख से लेकर 30 दिनों के अंदर टैक्स जमा करने पर उन्हें 10% की छूट मिलेगी यह छूट करंट प्रॉपर्टी टैक्स पर भी उपलब्ध होगी इस नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 26 जून 2024 को हुई बोर्ड मीटिंग में यह फैसला लिया गया है। इस नोटिफिकेशन में यह कहा गया है कि 22 जुलाई 2024 यानि सोमवार से लेकर अगले 30 दिनों तक अगर किसी ने अपना बकाया या करंट प्रॉपर्टी टैक्स जमा किया तो उन्हें 10% की रियायत मिलेगी












