पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ आसनसोल में मनाया गया मुहर्रम का त्योहार:
1 min read
आसनसोल :पूरे विश्व के साथ साथ आसनसोल में भी मुहर्रम का त्योहार पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा कैंप लगाए गए थे जिनमे मुहर्रम के अखाड़ों में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को सेवा प्रदान की गई। इन शिविरों में समाज के विशिष्ट हस्तियां उपस्थित हुईं। मंत्री मलय घटक अभिजीत घटक वी शिवदासन दासू गुरुदास चैटर्जी बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी से लेकर तमाम गणमान्य लोग इन शिविरों में शामिल हुए। इस मौके पर आसनसोल नौजवान मिल्लत कमिटी के शिविर में शामिल होकर मलय घटक ने इस संगठन की तारीफ करते हुए कहा कि सिर्फ मुहर्रम नहीं हर धर्म के हर त्योहार में जिस तरह से मिल्लत कमिटी के सदस्य अपनी सेवा प्रदान करते हैं वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आसनसोल की परंपरा है कि यहां सभी धर्मों के लोग एकसाथ मिलकर हर त्योहार को मनाते हैं। अखाड़ों में नौजवानों ने हैरतंगेज कारनामे दिखाए जिन्हे देखकर लोगों ने दांतो तले उंगली दबा ली












