आसनसोल के वरिष्ठ पत्रकार राजा बनर्जी के मां का देहांत:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के वरिष्ठ पत्रकार राजा बैनर्जी की मां जयंती बैनर्जी का आज आसनसोल जिला अस्पताल में देहांत हो गया। वह 75 वर्ष की थी । वह काफी दिनों से बीमार चल रही थीं । वह कैंसर से पीड़ित थीं और जिला अस्पताल में भर्ती थीं । डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बाद भी उनको बचाया नहीं जा सका और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। जयंती बैनर्जी के दो पुत्र और एक पुत्री है। आज शाम को ही उनका अंतिम संस्कार कल्ला श्मशान घाट पर किया जाएगा। उनके निधन पर समाज के सभी वर्गों के लोगों ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी












