नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में लगाया गया मोहर्रम का कैंप:
1 min read

आसनसोल :पूरे देश के साथ-साथ आज आसनसोल में भी मोहर्रम का उत्सव पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया मोहर्रम के अखाड़े निकाले गए इसको देखते हुए आज विभिन्न व्यक्तियों और संगठनों की तरफ से मोहर्रम के कैंप लगाए गए थे इसी क्रम में आज जीटी रोड के किनारे आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन और 44 नंबर वार्ड के पार्षद अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में न्यू स्टार वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से मोहर्रम का कैंप लगाया गया था यहां पर अमरनाथ चटर्जी पहुंचे और उन्होंने न्यू स्टार वेलफेयर सोसाइटी के सभी सदस्यों पवन गुड्डू पुतुल अमन दुर्गा सहित वेलफेयर सोसाइटी के सभी सदस्यों को बधाई दी जिन्होंने इतने अच्छे तरीके से मोहर्रम का आयोजन किया है उन्होंने कहा कि कोई भी उपलक्ष हो न्यू स्टार वेलफेयर सोसाइटी के यह सभी सदस्य मिलजुलकर हर उपलक्ष पर कार्यक्रम करते हैं इसके अलावा ब्लड डोनेशन कैंप जैसे सामाजिक कार्य भी इस वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा किए जाते हैं उन्होंने कहा कि यही आसनसोल की परंपरा है कि चाहे किसी भी धर्म का त्यौहार हो लेकिन सभी धर्म के लोग मिलजुल कर उस त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाते हैं। उन्होंने कहा कि आज भी यही देखा जा रहा है कि इस्लाम संप्रदाय के एक पवित्र त्यौहार के दिन बड़ी संख्या में अन्य संप्रदाय के लोग भी यहां पर उपस्थित हुए हैं और सब मिलजुल कर इस त्यौहार को पूरी पवित्रता के साथ मना रहे हैं












