आसनसोल में पानी की कमी और बालू के अवैध उत्खनन के खिलाफ दानिश अजीज ने दिया जल धरना:
1 min read
आसनसोल :ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पश्चिम बर्धमान जिला अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में आज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चुरुलिया इलाके में जल धरना दिया इस बारे में दानिश अजीज ने कहा कि आसनसोल में जनता पानी के लिए तरस रही है विभिन्न इलाकों में पानी की कमी से जनता त्राहि-त्राहि रही कर रही है इसी के खिलाफ आज यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि नदियों में पानी की कमी की एक मुख्य वजह है अवैध तरीके से नदियों के अंदर से बालू का उत्खनन उन्होंने कहा कि 10 जून को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा एक आदेश दिया गया था जिसके तहत बालू घाट से बालू के उत्खनन पर रोक लगाई गई थी लेकिन फिर भी बालू निकाला जा रहा है दानिश अजीज ने सवाल किया कि आखिर किसकी शह पर यह काम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि यह सिर्फ चुरुलिया या अजय नदी की बात नहीं है आसनसोल और आसपास के क्षेत्र में दामोदर तिराट डामरा पांडवेश्वर रानीगंज हर एक क्षेत्र में इस तरह से अवैध रूप से बालु का उत्खनन किया जा रहा है। प्रशासन से मांग की तुरंत इस पर रोक लगाई जाए












