कल्चरल एंड ए लिटरेरी फोरम ऑफ़ बंगाल की तरफ से हुआ कविता उत्सव का आयोजन :
1 min read
आसनसोल : कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम ऑफ़ बंगाल की तरफ से आज गुजरात भवन में कविता उत्सव का आयोजन किया गया यहां आसनसोल के अलावा जमुड़िया रानीगंज बराकर आदि इलाकों से भी कवि आए थे। मौके पर इन कवियों ने बांग्ला के साथ साथ हिंदी और उर्दू में भी कविता पाठ किया इस बारे में जितेंद्र तिवारी ने बताया कि कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम ऑफ बंगाल के तरफ से पूरे बंगाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है आज आसनसोल में इस कविता उत्सव का आयोजन किया गया यहां पर आसनसोल जमुरिया रानीगंज बराकर आदि क्षेत्रों से आए साथ कवियों ने अपनी कविताएं पेश की उन्होंने कहा कि आज के इस कविता उत्सव में बांग्ला और हिंदी के अलावा उर्दू में भी कविता पाठ किया गया।












