ट्रेड लाइसेंस पोर्टल के काम नहीं करने को लेकर आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने शहरी विकास और नगर पालिका मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम को लिखा पत्र:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल चेंबर आफ कामर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने आज शहरी विकास और नगर पालिका मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम को एक पत्र लिखा है इसमें शंभू नाथ झा ने ट्रेड लाइसेंस पोर्टल को लेकर परेशानी बयान की है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि
अत्यंत ही दुखः के साथ आपको सुचित करना पड़ रहा है कि लगभग एक महीने से ट्रेड लाइसेंस पोर्टल में कोई काम नहीं हो पा रहा है । जिसके कारण व्यवसायी वर्ग समस्याओं का सामना कर रहें हैं । उन्होंने फिरहाद हकीम से निवेदन किया कि जल्द से जल्द इस पोर्टल को सुचारू ढंग आरंभ करने की व्यवस्था करें । उन्होंने आगे लिखा कि आपने हमेशा व्यापारियों की समस्या का हल किया है इसलिए आपसे विशेष आशा है।












