वी शिवदासन दासु ने किया आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्ता को सम्मानित :
1 min read
आसनसोल टाइम्स : हाल ही में कबि दत्ता को आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण का चेयरमैन बनाया गया है आज उन्हें आसनसोल के जीटी रोड के किनारे बने टीएमसी राज्य संपादक वी शिवदासन दासु के कार्यालय में दासु द्वारा सम्मानित किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी टीएमसी पार्षद अशोक रुद्रा के अलावा बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए दासु ने कहा की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बेहद सही व्यक्ति को आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण की बागडोर सौंपी है उन्होंने भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण इन दोनों शहरों में विकास कार्यों को तेजी से अंजाम देगा वहीं कबि दत्ता ने उन्हें सम्मानित करने के लिए वी शिवदासन दासु को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि वह अपनी तरफ से अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की पूरी कोशिश करेंगे।













