आसनसोल नगर निगम की तरफ से हुई अरण्य सप्ताह की शुरुआत :
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम की तरफ से 14 से लेकर 21 जुलाई तक अरण्य सप्ताह का पालन किया जा रहा है इसके तहत लोगों को पौधे दिए जा रहे हैं ताकि वह उन पौधों को लगा सके और उनके देखभाल कर उन्हें एक बड़े पेड़ में तब्दील कर सकें इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी सुब्रतो अधिकारी मानस दास बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा कानूनी सलाहकार रबी उल इस्लाम पार्षद ज्योति कर्मकार श्रावणी मंडल के अलावा आसनसोल नगर निगम के तमाम कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित थे इस मौके पर गुरदास चटर्जी ने कहा कि जिस तरह से मौसम का मिजाज बदल रहा है बरसात की कमी हो गई है इसका सिर्फ एक ही उपाय है कि ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण इसी मुद्दे को सामने रखते हुए 14 से 21 जुलाई तक आसनसोल नगर निगम की तरफ से अरण्य सप्ताह का पालन किया जा रहा है इसके तहत लोगों को पौधे दिए जाएंगे ताकि वह उन पौधों को लगा सके और उनके देखभाल कर उन पौधों से बड़े वृक्ष बन सके उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम की तरफ से भी वृक्षारोपण पर विशेष जोर दिया जा रहा है जहां पर भी आसनसोल नगर निगम के खाली जगह है वहां पर वृक्षारोपण किया जा रहा है।












