21 जुलाई शहीद दिवस को लेकर वी शिवदासन दासु के कार्यालय में हुई बैठक:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के जीटी रोड के किनारे तृणमूल कांग्रेस के राज्य संपादक वी शिवदासन दासु कार्यालय में आज 21 जुलाई को कोलकाता के धर्मतला में शहीद दिवस पालन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में आसनसोल और आसपास के क्षेत्र के बड़ी संख्या में टीएमसी नेता और कार्यकर्ता आए थे यहां पर यह कहा गया की हर वार्ड और हर क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा टीएमसी कार्यकर्ताओं को 21 जुलाई को कोलकाता पहुंचना है ताकि वह ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बातों को सुन सके और आने वाले समय में उनके निर्देशानुसार वापस आकर अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी का परिचालन कर सके इस बारे में वी शिवदासन दासु ने कहा कि जो भी तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा हुआ है वह कभी 21 जुलाई को नहीं भूल सकता 21 जुलाई टीएमसी के हर कार्यकर्ता के दिल में बसता है आज उसी को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया जहां पर सभी कार्यकर्ताओं को उस दिन ज्यादा से ज्यादा संख्या में कोलकाता पहुंचने का निर्देश दिया गया उन्होंने कहा कि अब क्योंकि ज्यादा दिन बाकी नहीं है इसलिए दीवार लेखन नहीं किया जा रहा है लेकिन उन्होंने सभी स्थानीय नेताओं को अपने-अपने क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर सभाओं के आयोजन की हिदायत दी ताकि ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को कोलकाता ले जाया जा सके।












