रविवार को आसनसोल रेलवे स्टेशन में टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा होगा रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read
आसनसोल : टिकट चेकिंग स्टाफ सिआईटी जी ऑफिस ईस्टर्न रेलवे आसनसोल की तरफ से कल आसनसोल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा पूरे इलाके में रक्त की भारी कमी हो रही है इसको देखते हुए टिकट चेकिंग स्टाफ की तरफ से इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है आपको बता दे की टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है इस साल भी इसका आयोजन किया गया है यह रक्तदान शिविर रविवार यानी 14 जुलाई को आसनसोल रेलवे स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म पर आयोजित किया जाएगा इस मौके पर आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम चेतनानंद सिंह एडीआरएम सीनियर डीसीएम एसीएम अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे इस शिविर का आयोजन सिआईटी जी आसनसोल मोहम्मद जाहिद अख्तर के नेतृत्व में किया जाएगा और इसके आयोजन में संस्था के मीडिया सेल प्रभारी मोहम्मद नसीम खान की भी अहम भूमिका है!














