shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

रविंद्र भवन में जिला अस्पताल की पहल पर हुआ वर्ल्ड ब्लड डोनर डे का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल के रवींद्र भवन में आसनसोल जिला अस्पताल ब्लड सेंटर की तरफ वर्ल्ड ब्लड डोनर डे के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पश्चिम बर्धमान जिला शासक एस पोनाबलम आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सौमतमंदा जी महाराज ज़िले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद यूनुस एमएमआईसी गुरूदास चैटर्जी बीसी कॉलेज के प्रिनिसिपल ड फाल्गुनी मुखर्जी जिला अस्पताल के सुपर ड निखिल चंद्र दास जिला ब्लड बैंक के प्रभारी ड संजीत चैटर्जी ड अभिजीत मंडल उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर जिला शासक एस पोनाबालम ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई समाजसेवा नही होती ।

उन्होंने सभी ब्लड डोनर संस्थाओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नही होती और उन्होंने और लोगों और संस्थाओं को आगे आकर रक्तदान करने का आह्वान किया । वहीं स्वामी सौमतमानंद की महाराज ने भी रकदान की जरूरत पर बल दिया वही आसनसोल जिला अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर निखिल चंद्र दास ने कहा कि आसनसोल जिला अस्पताल में ब्लड बैंक में रक्त की कमी रहती है लेकिन जिस तरह से विभिन्न रक्त दाता संस्थाओं द्वारा रक्त की आपूर्ति की जाती है वह सराहनीय है उन्होंने कहा कि अगर यह संस्थाएं ना हो तो आसनसोल जिला ब्लड बैंक के लिए मरीजों को रक्त की आपूर्ति करना बहुत मुश्किल हो जाएगा उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा दान है जो सभी को करना चाहिए क्योंकि इससे जिसको रक्त दिया जा रहा है उसके साथ ही जो रक्त दे रहा है उसको भी फायदा है।

इसलिए उन्होंने हर 3 महीने में सभी से रक्तदान करने का आग्रह किया कार्यक्रम के दौरान 400 रक्तदान संस्थाओं को सम्मानित किया गया इस मौके पर उपस्थित सभी अतिथियों ने इन संस्थाओं के प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी ही वजह से यहां पर रक्तदान चल रहा है और मरीजों को नया जीवन मिल रहा है इसके साथ ही सभी ने और भी नए लोगों और नई संस्थाओं को इस आंदोलन से जोड़ने की जरूरत पर बल दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page