shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर तनावपुर्ण स्थिति को नियंत्रित करने गई पुलिस वाहनों में तोड़फोड़:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत 14 नंबर वार्ड इलाके में तनाव की खबर पाकर जब पुलिस की टीम पंहुची तो स्थानीय लोग पुलिस के साथ बहस में उलझ गए। देखते ही देखते मामला और ज्यादा गंभीर हो गया। इस संदर्भ में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिस्नरेट के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि किसी बात पर यहां रात 9 बजे के करीब विक्षोभ दिखाया जा रहा था। पुलिस को जब इस बात की खबर मिली तो पुलिस की टीम यहां पंहुची तो बिना किसी उकसावे के कुछ लोगों द्वारा पुलिस पर हमला कर दिया गया जिसमे एक सिविक वोलेंटियर को काफी चोट लगी है । और भी कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोट लगी है। उन्होंने कहा कि पुलिस की कुछ गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया है इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है हालांकि वह यह नहीं बता पाए कि यहां पर विक्षोभ किस मुद्दे पर दिखाया जा रहा था। दूसरी तरफ इस वार्ड के पार्षद और बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा भी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए उन्होंने पत्रकारों को बताया कि यहां पर बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर आदिवासी समाज के लोगों में डर व्याप्त हो गया था और रात 9:00 के बाद जब पुलिस उनके इलाके में पहुंची तो वह और ज्यादा डर गए उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के लोग मुलत सीधे-साधे होते हैं इसलिए जब रात 9:00 बजे के बाद उन्होंने अपने इलाके में पुलिस को देखा तो वह डर गए और पत्थरबाजी की दो एक घटना जरूर हुई हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं देखा उन्होंने कहा कि बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर ही सारा मामला हुआ था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page