लोन न चुकाने की वजह से इंडियन बैंक ने एक घर पर किया कब्जा:
1 min read
आसनसोल : इंडियन बैंक द्वारा बैंक लोन न चुकाने का हवाला देते हुए हीरापुर थाना अंतर्गत बर्नपुर ध्रुवडंगाल इलाके में एक घर पर कब्जा कर लिया गया इंडियन बैंक केअधिकारियों ने पुलिस की उपस्थिति में घर का कब्जा लिया इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए बैंक के अधिकारी अमरेंद्र नाथ मंडल ने बताया कि कुलवंत एंटरप्राइज के मालिक का नाम हरपाल सिंह जोहल हैं इस कंपनी की तरफ से बैंक से कर्ज लिया गया था जिसे समय पर नहीं चुकाया गया पूरी कानूनी कार्रवाई करने के बाद आज घर का कब्जा लिया जा रहा है उन्होंने बताया कि करीब 1 करोड़ से अधिक रुपए बकाया है। पता चला है कि कुलवंत इंटरप्राइजेज द्वारा इंडियन बैंक से सालों पहले लोन लिया गया था लेकिन इस लोन का भुगतान नहीं किया गया अब असल और ब्याज मिलाकर बकाया राशि एक करोड़ 20 लाख रुपए हो गई है आपको बता दें कि बैंक ने इससे पहले भी कई बार घर का कब्जा लेने की कोशिश की थी लेकिन विभिन्न वजहों से वह नहीं ले पाए थे यह मामला कोर्ट में गया और आज कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई












