धसान प्रभावित इलाके के लोगों के पुनर्वास को लेकर जिला शासक और एडीडीए चेयरमैन के साथ हुई बैठक:
1 min read
आसनसोल : आसनसोल एक भु धसान प्रभावित इलाका है यहां पर कई क्षेत्रों में जमीन धसने की घटना घटी है जिससे उन क्षेत्रों में रहने वाले लोग काफी डरे हुए हैं सरकार की तरफ से उन लोगों को अन्य जगहों पर बसाने के लिए पुनर्वास परियोजना शुरू की गई है आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के कांफ्रेंस हॉल में जिला शासक एस पोन्नाबलम की अध्यक्षता में एक बैठक हुई इस बैठक में आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्त के अलावा जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे यहां पर कैसे धसान प्रभावित इलाके के लोगों को पुनर्वास दिया जाए इस पर आलोचना की गई इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए कवि दत्ता ने बताया कि आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण द्वारा पुनर्वास परियोजना के तहत फ्लैट बनाए गए हैं जिनमें धसान प्रभावित इलाकों के लोगों को बसाया जाएगा उन्होंने कहा कि यह एक बहुत पेचीदा मसला है इसमें बहुत सारी चीजों का ध्यान रखते हुए काम करना पड़ेगा इसीलिए उनके पिछले 20 दिनों के कार्यकाल में इस मुद्दे पर 5 से ज्यादा बैठकें हो चुके हैं उनको पूरा भरोसा है कि बहुत जल्द उन लोगों को आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए गए फ्लैट में स्थानांतरित कर दिया जा सकेगा !












