मोहर्रम को लेकर आसनसोल नगर निगम में पुलिस प्रशासन की तरफ से हुई बैठक:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के आलोचना भवन में आज पुलिस प्रशासन की तरफ से आने वाले मुहर्रम को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरुदास चैटर्जी दक्षिण थाने के आईसी कौशिक कुंडू महावीर स्थान मंदिर कमिटी के सचिव अरुण शर्मा विभिन्न मुहर्रम कमिटी के प्रतिनिधि तथा विभिन्न पार्टियों के नेता उपस्थित थे। यहां पुलिस प्रशासन की तरफ से मुहर्रम कमिटी के प्रतिनिधियों को कई दिशा निर्देश दिए गए। वहीं मुहर्रम कमिटी की तरफ से आसनसोल नगर निगम से कई मुद्दों पर कुछ मांग रखी गई। बैठक में उपस्थित सभी ने यह कहा कि बंगाल के साथ आसनसोल का इतिहास है कि सभी धर्मों के त्योहार को पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। आज की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए एमएमआईस गुरुदास चैटर्जी ने कहा कि आज मुहर्रम को लेकर आसनसोल नगर निगम में एक बैठक हुई जिसमें पुलिस प्रशासन के अधिकारी मुहर्रम कमिटी के प्रतिनिधि समाज के विशिष्ट हस्तियां उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि हर बार की तरह मुहर्रम को लेकर भी आसनसोल नगर निगम की तरफ से हर तरह से सहयोग किया जाएगा । वहीं आसनसोल शहर में कई जगहों पर रास्तों की खुदाई की गई है इस बारे में उन्होंने कहा कि रास्तों के नीचे केबल और पाइपलाइन बिछाया जा रहा है इसे लेकर रास्तों की खुदाई की जा रही है उन्होंने कहा यह एक लंबा काम है लेकिन मोहर्रम को देखते हुए कुछ दिनों के लिए काम बंद रखा जाएगा।












