पश्चिम बर्धमान जिले के टास्क फोर्स द्वारा दौरे के बाद बाजार में सब्जियों की कीमत में आई कुछ कमी:
1 min read
आसनसोल :आलू प्याज सहित विभिन्न जरूरी चीजों की कीमत बढ़ाने को लेकर ममता बनर्जी द्वारा असंतोष जाहिर करने के बाद कल पश्चिम बर्दवान जिले के टास्क फोर्स ने आसनसोल बाजार का दौरा किया था इसके बाद आज कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिली खास करके सब्जियों की कीमत कल के मुकाबले काफी कम हो गई एक सब्जी विक्रेता से हमने बात की तो उन्होंने कहा कि कल के मुकाबले आज कच्ची सब्जियों की कीमत कुछ हद तक कम हुई है हालांकि अभी भी आलू और प्याज की कीमतों में कमी नहीं आई है उन्होंने कहा कि यह कच्ची सब्जियां है इनकी कीमत घटती बढ़ती रहती है लेकिन आलू प्याज की कीमतों में आशानारूप कमी नहीं आ रही है वही जब हमने एक ग्राहक से बात की तो उन्होंने कहा कि सब्जियों की कीमत में कमी तो आई है लेकिन अभी भी उनकी कीमत काफी ज्यादा है उन्होंने भी आलू और प्याज की कीमत पर असंतोष जताया और कहा कि उनकी कीमत बहुत ज्यादा है जो कहीं से भी ठीक नहीं है












