हावड़ा के डोमजूड़ में सोने की दुकान में डकैती मामले में बिहार से पकड़ी गई महिला आसनसोल में रहती थी किराए पर:
1 min read
आसनसोल :हावड़ा में डोमजूर डकैती के मामले में गिरफ्तार की गई महिला आसनसोल के महिशिला नंबर 3 कॉलोनी के चासी पाड़ा में पिछले तीन महीने से किराए के मकान में रह रही थी महिला के साथ कुछ और लोग भी थे किराये के मकान के मालिक ऋषिकेश साहा ने बताया कि वे लोग तीन महीने से रह रहे थे। ऋषिकेश साहा ने बताया कि उन्होंने कहा था वह पत्थर लोडिंग और अनलोडिंग का काम करते हैं। डकैती की घटना की बात सुनकर घर के मालिक घबरा गये है। उन्होंने बताया कि स्थानीय एक व्यक्ति ने उन्हें अनुरोध किया कि उनके खाली घर में इस महिला को किराए पर रख ले ऋषिकेश शाह ने बताया कि उन्होंने शर्त रखी कि वह किसी अविवाहित व्यक्ति को घर नहीं देंगे इस पर उसे महिला ने कहा कि उनके साथ दो युवक और एक बच्चा भी रहेगा वह लोग पत्थर खदान में काम करते हैं हालांकि उन्होंने कहा कि तब उनको पता नहीं था कि यह लोग इस अपराध से जुड़े हुए हैं यह जानकर उन्हें अब डर लग रहा है।












