बीएनआर से कोर्ट तक सड़क के किनारे अस्थाई दुकानदारों का पुलिस ने कल तक हटने का दिया अल्टीमेटम:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल के बीएनआर इलाके से लेकर अदालत तक रास्ते के दोनों तरफ जो अस्थाई दुकानें लगाई गई थी उनको आसनसोल साउथ थाने के पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वह कल तक अपनी दुकानों को हटा लें वरना उनकी दुकानों को हटा दिया जाएगा इस बारे में जब हमने दुकानदारों से बात किया तो उन्होंने कहा कि आज पुलिस के अधिकारी आए थे उन्होंने कल तक उनकी दुकानों को हटाने के लिए कहा उन्होंने कहा कि वह यहां पर 25-30 वर्षों से दुकान लगा रहे हैं बिजली का बिल भी देते हैं अचानक एक दिन के अंदर वह अपनी दुकान कैसे हटा सकते हैं उन्होंने प्रशासन से समय मांगा












