भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आसनसोल के लोगों को डेंगू से बचाने के लिए प्रशासन से तत्पर होने की की अपील:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने आसनसोल नगर निगम जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से अनुरोध किया है कि वह इस क्षेत्र के लोगों को डेंगू मलेरिया जैसे बीमारियों से बचने के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू करें उन्होंने कहा कि दुर्गापुर में डेंगू के मरीज पाए गए हैं अगर अभी से बचाव के उपाय नहीं किए गए तो आसनसोल में भी डेंगू के मरीज पाए जाने की आशंका है इससे बचाव के लिए प्रशासन को अभी से सावधान होने की आवश्यकता है और बचाव के उपाय अपनाने की जरूरत है












