टोटो के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई से टोटो चालक नाराज:
1 min read
आसनसोल :पुलिस प्रशासन द्वारा राज्य सरकार के आदेश पर पुरे राज्य में तेजी से टोटो जब्त की जा रही है जिससे टोटो चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर आसनसोल शहर में टोटो चालकों ने शुक्रवार सुबह टोटो शोरूम के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस संदर्भ में शिवठाकुर मंडल नामक टोटो चालक ने बताया कि कुछ लोगों ने साढ़े तीन लाख रुपये खर्च कर टोटो शोरूम से टोटो लिया था। शोरूम की तरफ से कहा गया था कि वह राष्ट्रीय राजमार्ग को छोड़कर कहीं भी टोटो चला सकते हैं, लेकिन पिछले तीन दिनों से टोटो नहीं चल पा रहा है और पुलिस उनकी टोटो को जब्त भी कर रही है। जब इस बारे में शोरूम के कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि टोटो बेचना था बेच दिया, सड़क पर गाड़ी चलाने की इजाजत जिलाधिकारी और आरटीओ देंगे। ऐसी स्थिति में टोटो चालकों को कुछ समझ नहीं आ रहा है












