सतईशा से हाईवे को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण के लिए हुआ सर्वे:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल में जीटी रोड पर यातायात का भार काम करने के लिए आज आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की एक टीम ने सतईशा मोड़ इलाके का दौरा किया इस बारे में वसीम उल हक ने बताया कि आसनसोल में जीटी रोड पर यातायात के भार को कम करने के लिए आज उस क्षेत्र का दौरा किया गया वहां से हाईवे को जोड़ने वाली एक सड़क का निर्माण किया जाएगा यह 3.6 किलोमीटर का रास्ता होगा आसनसोल नगर निगम को पीडब्ल्यूडी को सौंपना होगा और वहां पर जो गांव है वहां के लोगों से बात करके नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना होगा ताकि वहां पर इस रास्ते का निर्माण हो सके जो की सतहीसा मोड को हाईवे से जोड़ सके












