रानीगंज में सोने के दुकान में डकैती के मास्टरमाइंड सुबोध सिंह को बेउर जेल से लाया गया आसनसोल:
1 min read
आसनसोल :गैंगस्टर, कुख्यात अपराधी रंगदारी वसूलने वाले सुबोध सिंह को आसनसोल लाया गया. सुबोध को बिहार की बेउर जेल से ट्रांजिट रिमांड पर आसनसोल लाया गया था. रविवार को आसनसोल सीजीएम कोर्ट में पेशी हुई. रानीगंज सर्राफा दुकान लूटकांड का मास्टरमाइंड सुबोध सिंह ही है.
2022 में, लुटेरों ने रानीगंज के स्वर्ण व्यवसायी सुंदर भालोठिया के घर में डकैती की और उनके अपहरण की कोशिश की। गोलीबारी भी हुई थी जिसमें तीन लोगों को गोली लगी थी। . उस घटना में पकड़े गये चार लुटेरों से पूछताछ के बाद सुबोध का नाम सामने आया था. घटना की जांच के लिए मास्टरमाइंड सुबोध सिंह को आसनसोल लाया गया.
वहीं रानीगंज लूट की घटना नौ जून को हुई थी. उस घटना में पुलिस ने स्थानीय सूत्रों समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया था. सूत्रों के मुताबिक, उनसे पूछताछ के बाद भी सुबोध का कनेक्शन पाया गया है












