shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

दुर्गापुर के बेनाचिति में आम जनता युथ बायज़ द्वारा रहागीरों को पिलाया गया ठंडा शरबत:

1 min read

दुर्गापुर :अक्सर कहा जाता है कि नहीं पीढ़ी अपने सामाजिक दायित्व के प्रति सचेत नहीं है लेकिन दुर्गापुर के बेनाचिति इलाके के बच्चों ने नई पीढ़ी को लेकर लोगों की सोच को काफी हद तक बदलने का काम किया है यहां पर स्कूल में पढ़ने वाले कुछ बच्चों ने मिलकर उन्होंने मिलकर एक संस्था बनाई है इनका नाम है आम जनता यूथ बॉयज इस संस्था के माध्यम से यह लोग तमाम तरह के सामाजिक कार्य करना चाहते हैं और उन्होंने अपने इन परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाना शुरू भी कर दिया है। इस कड़ी में आज आम जनता यूथ बॉयज नामक इस संस्था की तरफ से बेनाचिति इलाके में नाचन रोड पर आज राहगीरों को ठंडा पानी और शरबत पिलाया गया। इस भीषण गर्मी में अपने जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोगों को थोड़ी राहत पहुंचाने के लिए इन युवाओं द्वारा यह कार्यक्रम किया गया इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए आम जनता यूथ बॉयज के अध्यक्ष शिवम बाजोरिया ने बताया कि उनका संगठन मुख्य रूप से स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को लेकर बनाया गया है छुट्टियों के दिन या जब उनकी पढ़ाई का दबाव उतना नहीं रहता ऐसे समय वह अपने समय का सदुपयोग करते हुए समाज की सेवा में लग जाते हैं कभी वह आज की तरह लोगों को गर्मी से बचने के लिए ठंडा शरबत और ठंडे पानी का वितरण करते हैं तो कभी गरीब जरूरतमंद लोगों को पूरी सब्जी खिलाते हैं उन्होंने कहा कि उनके संगठन की तरफ से इस तरह के सामाजिक कार्य करने की शुरुआत हुई है और वह इसे और आगे ले जाना चाहते हैं और बड़े पैमाने पर समाज सेवा करना चाहते हैं उनका कहना है कि ज्यादा से ज्यादा नई पीढ़ी के बच्चों को वह अपने संगठन के साथ जोड़ना चाहते हैं ताकि उनका यह अभियान आगे भी जारी रहे इस मौके पर यहां संगठन के सचिव राजेश कुमार पंडित सहित संगठन के तमाम सदस्य उपस्थित थे यहां पर हजारों की तादाद में लोगों को ठंडा शरबत और पानी पिलाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page