वरिष्ठ टीएमसी पार्षद आलोक बोस ने लंबी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस:
1 min read
रानीगंज :लंबी बीमारी के बाद टीएमसी पार्षद आलोक बोस का दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में देहांत हो गया। वह 73 साल के थे वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था लेकिन आखिरकार आज सुबह 4:30 के आसपास उन्होंने अंतिम सांस ली आलोक बोस रानीगंज ही नहीं बल्कि इस क्षेत्र के भी बेहद वरिष्ठ टीएमसी नेताओं में से एक थे जिन्होंने वामफ्रंट के जमाने में भी वामपंथियों का गढ़ माने जाने वाले रानीगंज में टीएमसी के संगठन को मजबूती प्रदान की उनके चले जाने से रानीगंज और इस पूरे क्षेत्र में टीएमसी के संगठन को एक बड़ा धक्का लगने की आशंका है खासकर जब 2 साल बाद बंगाल विधानसभा का चुनाव होने वाला है उनके निधन से इस क्षेत्र के टीएमसी समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई












