आसनसोल नगर निगम की तरफ से मनाई गई सर आशुतोष मुखर्जी की 160 वीं जयंती:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम में आज सर आशुतोष मुखर्जी की 160वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी गुरदास चटर्जी सहित आसनसोल नगर निगम के तमाम अधिकारी और कर्मचारियों ने सर आशुतोष मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आसनसोल नगर निगम की तरफ से हर महान विभूति की जयंती और पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया जाता है उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है उन्होंने कहा कि सर आशुतोष मुखर्जी ने अपने जीवन में जो कुछ किया वह आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है वह कोलकाता विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर बने न्यायाधीश का पद संभाला कई किताबें लिखी और गुलाम भारत में भी उन्होंने विरोध का स्वर मुखर किया सर आशुतोष मुखर्जी का जीवन लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और आसनसोल नगर निगम चाहता है कि ऐसे लोगों के बारे में आज की पीढ़ी को पता चले ताकि वह जान सके कि इन महान विभूतियों ने देश के लिए कितना बलिदान किया था












