ईसीएल के पूर्व अधिकारी सहित कोयला तस्करी में आरोपी तीन व्यक्ति 3 जुलाई तक भेजे गए सीबीआई हिरासत में:
1 min read
आसनसोल :सीबीआई द्वारा आज कोयला तस्करी मामले में ईसीएल के पूर्व अधिकारी अमित कुमार धर कोयला व्यवसायी श्रीमंत ठाकुर और विद्यासागर दास को आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया आपको बता दें कि इससे पहले 26 तारीख को जब आखिरी बार उन्हें अदालत में पेश किया गया था तो आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश ने उन्हें चार दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा था आज उसकी मियाद खत्म होने पर फिर से उन्हें अदालत में पेश किया गया आज आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत के जज राजेश चक्रवर्ती ने एक बार फिर उन्हें 3 जुलाई तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया हालांकि आज आरोपियों के वकील की तरफ से उनकी जमानत के लिए अर्जी नहीं दी गई लेकिन अमित कुमार धर के शारीरिक बीमारी को देखते हुए उनके वकील ने अदालत में उनके लिए विशेष चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की अपील की












