26 जुन से 45 दिन के अंदर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर मिलेगी 10% की रियायत – मेयर विधान उपाध्याय:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों से अनुरोध किया कि वह आगे आकर अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करें उन्होंने कहा कि 26 जुन से एक स्कीम शुरू की गई है 26 जुन से 45 दिन के अंदर जो व्यक्ति अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करेगा उसे 10% की रियायत दी जाएगी उसके बाद यह रियायत घट के साढ़े सात प्रतिशत हो जाएगी और उसके बाद यह घट के 5% हो जाएगी उन्होंने सभी आसनसोल वासियों से अनुरोध किया कि वह नगर निगम की इस परियोजना का फायदा उठाएं और अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करें












