घांटी ज्वेल्स के कर्णधार शुभोजीत घांटी ने आसनसोल नगर निगम द्वारा गार्बेज टैक्स के कार्यान्वयन को स्थगित करने के फैसले का किया स्वागत:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम द्वारा प्रस्तावित गार्बेज टैक्स के कार्यान्वयन को फिलहाल स्थगित रखा गया है इसे लेकर हमने घांटी ज्वेल्स के कर्णधार शुभोजीत घांटी से बात की। उन्होंने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय को धन्यवाद दिया जिन्होंने व्यापारियों और उद्योगपतियों की समस्या को समझते हुए यह फैसला लिया उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम हो या अन्य कोई भी जन प्रतिनिधि सबको जनता की राय को ध्यान में रखते हुए फैसले लेने चाहिए उन्होंने कहा कि आखिरकार पंचायत हो या नगर निगम या सांसद या विधायक हर कोई जनता का भला करना चाहता है ऐसे फैसले लेना चाहता है जिससे जनता को राहत मिले इसलिए यह सबसे अच्छी बात होगी अगर कोई फैसला लेने से पहले जनता को विश्वास में लिया जाए उन्होंने कहा कि ऐसा करने से फसलों में पारदर्शिता आएगी स्वच्छता आएगी और जनता भी पूर्ण रूप से प्रशासन के फैसलों के साथ खड़ी रहेगी और उन्हें अमली जामा पहनाने में सहयोग करेगी उन्होंने कहा कि गार्बेज टैक्स की वजह से लोगों को और खासकर व्यापारी वर्ग को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता और यह मेयर विधान उपाध्याय और नगर निगम के सभी पदाधिकारीयों का बड़प्पन है जिन्होंने आम नागरिक की भावनाओं को समझा और फिलहाल इस फैसले को कार्यान्वित करने को स्थगित कर दिया इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के किसी फैसले को लेने से पहले विभिन्न व्यापारी संगठनों को विश्वास में लेने की आवश्यकता है उनके साथ पहले आलोचना करने की जरूरत है और उसके बाद इस तरह का कोई फैसला लेना चाहिए ताकि बाद में किसी प्रकार की कोई कशमकश की स्थिति पैदा ना हो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि शहर में कचरा नहीं हो रहा है लेकिन अत्याधुनिक तकनीक के सहारे प्रशासन को चाहिए कि उस कचरे को न सिर्फ उठाया जाए बल्कि उससे कुछ नया बनाया भी जाए उदाहरण के लिए उन्होंने कहा कि आजकल ऐसे भी तकनीक आ गई है कि गंदे पानी को भी रिसाइकल करके स्वच्छ किया जा रहा है इसलिए आसनसोल नगर निगम भी इस तरह का कोई फैसला ले सकता है और कचरे के रीसाइकलिंग पर जोर दिया जा सकता है जिससे न सिर्फ शहर साफ होगा बल्कि इससे नगर निगम और आम जनता को फायदा भी होगा












