shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नगर निगम द्वारा गार्बेज टैक्स के कार्यान्वयन को फिलहाल रद्द करने के फैसले का सचिन राय ने किया स्वागत:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम की तरफ से हाल ही में गार्बेज टैक्स लगाया गया था जिसे लेकर विभिन्न व्यापारिक संगठनों की तरफ से आपत्ति जताई गई थी फेडरेशन ऑफ़ साउथ बेंगल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज या फोसबेकी तथा क्रेडाई आसनसोल की तरफ से भी गार्बेज टैक्स को लेकर आपत्ति जताई गई थी हाल ही में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा नबान्नों में राज्य के विभिन्न वाणिज्यिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की गई थी जिसमें इस क्षेत्र से फोसबेकी तथा क्रेडाई आसनसोल के प्रतिनिधि शामिल थे। फोसबेकी की तरफ से अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खेतान चेयरमैन सुभाष अग्रवाल जनरल सेक्रेटरी सचिन राय राजेश दारूका स्वपन चौधरी तथा क्रेडाई आसनसोल की तरफ से विनोद गुप्ता उपस्थित थे प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से गार्बेज टैक्स को लेकर अनुरोध किया था। उन्होंने इससे व्यापारियों को होने वाले परेशानियों के बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया था मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को ध्यान से सुना और आश्वासन दिया था कि ऐसा कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा जिससे कि व्यापारी वर्ग को कोई समस्या हो और आज आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल गार्बेज टैक्स को कार्यान्वित नहीं किया जा रहा है और राज्य सरकार की अनुमति के बिना कोई नया टैक्स फिलहाल नहीं लगाया जाएगा इस बारे में जब हमने सचिन राय से बात की तो उन्होंने सबसे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया जिन्होंने अपने वादे को पूरा किया और व्यापारियों को एक बड़ी राहत दी उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से व्यापारियों ने गुहार लगाई थी और मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की परेशानियों को समझते हुए गार्बेज टैक्स के बोझ से उन्हें राहत दी है उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय और आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर राजू मिश्रा को भी धन्यवाद दिया सचिन राय ने कहा कि हाल ही में इन दो संगठनों की तरफ से मेयर विधान उपाध्याय और कमिश्नर राजू मिश्रा से भी मुलाकात की गई थी और गार्बेज टैक्स से होने वाली परेशानी के बारे में उन्हें भी अवगत कराया गया था और राहत की गुहार लगाई गई थी। उन्होंने मेयर और कमिश्नर को धन्यवाद दिया जिन्होंने आसनसोल के व्यापारियों की समस्या को समझा और समय रहते यह फैसला लिया वहीं सचिन राय ने कहा कि कल फेडरेशन ऑफ साउथ बेंगल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा क्रेडाई आसनसोल के एक प्रतिनिधि मंडल ने आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कबि दत्ता से मुलाकात की और आसनसोल शहर में ट्रैफिक के बढ़ते समस्या के समाधान के लिए अनुरोध किया था सचिन राय ने कहा कि उन्होंने कबि दत्ता से अनुरोध किया था कि अगर आसनसोल के सबसे महत्वपूर्ण सड़कों में से एक एसबी गोरई रोड को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलानी है तो इस्माइल इलाके में 60 फीट रोड के निर्माण को पूरा करना होगा उन्होंने कहा कि कुछ सालों पहले 60 फीट रोड के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया था लेकिन अभी तक उसे पूरा नहीं किया गया है अगर उस रास्ते का निर्माण हो जाता है तो आसनसोल में ट्रैफिक की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी सचिन राय ने कहा कि कबि दत्ता ने उनकी बातों को गौर से सुना और उन्होंने तुरंत अपने अधिकारियों को 60 फीट रोड के निर्माण कार्य को संपन्न करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल करने को कहा सचिन राय ने कहा कि जिस तरह से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मेयर विधान उपाध्याय कमिश्नर राजू मिश्रा और आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त चेयरमैन कवि दत्ता व्यापारियों और उद्योगपतियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए फैसला ले रहे हैं उससे यह आशा की जा सकती है कि आने वाले समय में सिर्फ पश्चिम बर्दवान ही नहीं बल्कि पूरे बंगाल में औद्योगीकरण और व्यापार को एक नई ऊर्जा मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page