shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

डायनामो और कुल्टी मदद फाउंडेशन द्वारा 30 जून को होगा समाज के हाशिए पर रहने वाले कलाकारों को लेकर फैशन शो का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :समाज के हाशिए पर रहने वाले और दिव्यांग बच्चों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए डायनेमो नामक संस्था पिछले कई महीनो से काम कर रही है इस संस्था की संस्थापक और डायरेक्टर सायनी घोष ने बताया कि उनकी संस्था जरूरतमंद तबके से आने वाले बच्चों और दिव्यांग बच्चों को लेकर काम करती है और उनको फैशन शो के लिए तैयार करती है और 30 जून को आसनसोल क्लब में भी एक इसी तरह का फैशन शो रखा गया है कल इस फैशन शो के आखिरी चरण की तैयारी हुई उन्होंने बताया कि उनके इस कार्य में इस बार कुल्टी मदद फाउंडेशन के रवि शंकर चौबे और उनकी पत्नी रिंकू चौबे का भरपूर सहयोग मिला है उन्होंने कहा कि जिस तरह से रविशंकर चौबे और कुल्टी मदद फाउंडेशन द्वारा 30 जून को होने वाले शो के आयोजन में उनकी सहायता की गई है वह सराहनीय है उन्होंने कहा कि डायनेमो की कोशिश रहती है कि समाज के पिछड़े वर्ग के बच्चों में जो प्रतिभा है उसे एक मंच प्रदान किया जा सके ताकि वह भी कोलकाता दिल्ली मुंबई जैसे शहरों में जाकर अपनी एक पहचान बना सके और अपने लिए एक स्वर्णिम भविष्य का निर्माण कर सकें इसी सोच को ध्यान में रखते हुए इन बच्चों को तैयार किया जाता है 30 जून को भी आसनसोल क्लब में फैशन शो होने वाला है जिसके लिए बच्चों को तैयार किया जा रहा है वही इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए कुल्टी मदद फाउंडेशन के संस्थापक रवि शंकर चौबे ने बताया कि उनके संगठन की तरफ से हमेशा समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए काम किया जाता है उन्होंने कहा कि 30 जून को होने वाले शो में भी समाज के पिछड़े वर्ग के लोग ही शामिल है और पर्दे के पीछे मेकअप आर्टिस्ट जैसे काम करने वाले लोग भी समाज के इसी तबके से आते हैं उनका उद्देश्य यह है कि इस तरह के शो के जरिए समाज के हाशिए पर रहने वाले लोगों को एक पहचान दी जाए उनको एक विकल्प दिया जाए ताकि वह भी अपने लिए एक स्वर्णिम भविष्य का निर्माण कर सके उन्होंने इस कार्य में सहयोग देने के लिए डायनेमो और उनके डायरेक्टर सायोनी घोष को धन्यवाद दिया वही इस शो में शिरकत कर रहे कलाकारों से जब हमने बात की उन्होंने बताया कि पारिवारिक विभिन्न प्रतिकूलताओं के बावजूद उन्होंने अपने सपने को नहीं छोड़ा और इसमें सायोनी घोष और रवि शंकर चौबे जैसे लोगों की भूमिका काफी अहम रही जिन्होंने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page