पानी बिजली की कमी से परेशान गिरमिट कोलियरी आवास के श्रमिकों और परिवार के सदस्यों ने किया एजेंट कार्यालय का घेराव:
1 min read
गिरमिट :आज गिरमिट कोलियरी के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने गिरमिट एजेंट कार्यालय का घेराव किया इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सीएमएस ऐटक के सचिव रमेश सिंह ने बताया कि पिछले 1 महीने से गिरमिट कोलियरी आवास में रहने वाले श्रमिकों और उनके परिवार के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। इस बारे में प्रबंधन से कई बार अनुरोध किया गया लिखित में भी बताया गया लेकिन इसके बावजूद प्रबंधन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई वहीं 28 में को गिरमिट कोलियरी के नीचे धावड़ा मैं ट्रांसफार्मर में आग लग गई जिस वजह से बिजली के आपूर्ति में भी खलल पड़ा इस बारे में भी प्रबंधन को बताया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ आखिरकार मजदूर और उनके परिवारों ने एजेंट कार्यालय के घेराव का फैसला लिया उन्होंने फैसला ले लिया था कि जब तक उनकी समस्याओं का हल नहीं होगा तब तक यहां पर वह धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन करेंगे लेकिन एजेंट से बात हुई उन्होंने आश्वासन दिया कि पानी की समस्या कल तक और बिजली की समस्या परसों तक ठीक हो जाएगी इसके बाद फिलहाल वह अपना प्रदर्शन स्थगित कर रहे हैं।












