गार्बेज टैक्स के कार्यान्वन को स्थगित करने और पानी के रेट घटाने के नगर निगम के फैसले पर विशिष्ट व्यवसायी विनोद गुप्ता ने जताई खुशी:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय द्वारा गार्बेज टैक्स के कार्यान्वयन को फिलहाल स्थगित रखने के फैसले का व्यापारी वर्ग खुले दिल से स्वागत कर रहा है हमने इस बारे में क्रेडाई आसनसोल तथा आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव विनोद गुप्ता से बात की तो उन्होंने आसनसोल नगर निगम के फैसले का खुले दिल से स्वागत किया उन्होंने कहा कि वह इसके लिए आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय और कमिश्नर राजू मिश्रा को तहे दिल से धन्यवाद देते हैं उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले उन्होंने व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मेयर और कमिश्नर से मुलाकात की थी और इस मुद्दे पर व्यापारियों और उद्योगपतियों को राहत देने का अनुरोध किया था। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों ने व्यापारी वर्ग की तकलीफ को समझा और गार्बेज टैक्स के कार्यान्वयन को स्थगित कर दिया उन्होंने कहा कि इस तरह के फैसलों से इस क्षेत्र में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि व्यापार की हालत वैसे भी काफी खस्ता है उस पर अगर टैक्स का बोझ चढ़ा दिया जाए तो व्यापारी भारी मुश्किलों में आ जाएगा इसके साथ ही उन्होंने आसनसोल नगर निगम के एक और फैसले का भी स्वागत किया जिसमें हाईराइज बिल्डिंग में पानी के रेट कम कर दिए गए पहले 10 रुपए के हिसाब से पानी की आपूर्ति की जाती थी अब जिसे 7 रुपए कर दिया गया विनोद गुप्ता ने कहा कि इस फैसले से भी आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि पानी की यह कीमत बहुमंजिला इमारत में रहने वाले लोगों को देनी पड़ती थी लेकिन अंततोगत्वा इसका असर व्यापार पर ही पड़ता था इसलिए उन्होंने आसनसोल नगर निगम के इस फैसले का भी स्वागत किया और कहा कि इस तरह के फैसले लेने से व्यापार को जरूर बढ़ावा मिलेगा वहीं प्रॉपर्टी टैक्स में रियायत देने के फैसले का भी विनोद गुप्ता ने स्वागत करते हुए कहा कि इस फैसले को भी जल्द से जल्द अमल में लाना चाहिए ताकि लोगों को राहत तो मिलेगी और आसनसोल नगर निगम को भी टैक्स की प्राप्ति हो सके विनोद गुप्ता ने एक बात फिर जनता और व्यापारी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए लिए गए इन फैसलों का स्वागत किया और इसके लिए आसनसोल नगर निगम के मेयर और कमिश्नर दोनों को धन्यवाद दिया












