आसनसोल नगर निगम क्षेत्र को बनाया जाएगा अतिक्रमण मुक्त – अमरनाथ चटर्जी:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम में आज हर महीने की तरह बोर्ड मीटिंग हुई यहां पर आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं को सुचारू बनाए रखने को लेकर चर्चा हुई आज की वोट मीटिंग के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज की बैठक में सबसे पहले दिवंगत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जो गणमान्य व्यक्ति हमें छोड़कर चले गए हैं उनकी याद में 1 मिनट का मौन रखा गया उसके उपरांत आसनसोल नगर निगम के विकास के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई जिनके टैक्स बकाया है उनको कुछ राहत देने पर फैसला हुआ जो अगले महीने से लागू होगा इसके साथ ही आसनसोल नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 138 प्लान बोर्ड मीटिंग में रखे गए थे जिन्हें पास किया गया अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि कुल्टी में पानी की जो समस्या उत्पन्न हुई है उसे जल्द से जल्द मिटाने पर भी फैसला हुआ इसके साथ ही उन्होंने पानी की समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों द्वारा नगर निगम के कर्मचारी की पिटाई के तीव्र निंदा की उन्होंने कहा कि इस तरह से किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता बल्कि समस्याएं और बढ़ जाएंगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में कहीं पर भी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शहर को सुगम और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए हर कार्य किया जाएगा












