आसनसोल नगर निगम द्वारा चेलीडंगाल इलाके में अतिक्रमण कर बनाए जारहे एक बांस के कमरे को तोड़ा गया:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम की टीम द्वारा आज चेलीडंगल मोड़ पर बांस के द्वारा एक निर्माणाधीन कमरे को तोड़ दिया घटना के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए आसनसोल नगर निगम के इंजीनियर आरके श्रीवास्तव ने कहा कि यहां पर लंबे समय से धरना दिया जा रहा था लेकिन तब धरना देने वालों ने यहां पर अस्थाई तरीके से मंच बनाकर अपना प्रदर्शन जारी रखा था लेकिन पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा था कि यहां पर बांस के द्वारा रास्ते को घेर कर एक कमरा बनाया जा रहा था जब नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय की नजर इस पर पड़े तो वह काफी नाराज हुए और उन्होंने अधिकारियों को हिदायत देकर तुरंत उस निर्माणाधीन कमरे को तोड़ने का आदेश दिया क्योंकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आदेश है कि कहीं पर भी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदेश का पालन करते हुए और मेयर विधान उपाध्याय के निर्देशानुसार बांस के द्वारा जो निर्माण किया जा रहा था उसे पूरी तरह से तोड़ा जा रहा है और उसकी तस्वीर मेयर विधान उपाध्याय को भेजी जा रही है












