shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

विधायक अग्निमित्रा पाल ने बाराबनी में भाजपा के घायल कार्यकर्ता से की मुलाकात:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल आज बाराबनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कापिष्ठा इलाके में जामग्राम पंचायत अंतर्गत सरिषातुली गांव में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता खोकन महाराज के घर पहुंची यहां उन्होंने खोकन महाराज और उनकी पत्नी से मुलाकात की। विधायक ने कहा कि 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे निकलने के बाद 5 जून को स्थानीय टीएमसी नेता शिबेन घांटी के नेतृत्व में टीएमसी के कुछ गुंडो ने खोकन महाराज और उनकी पत्नी पर हमला किया और उनको बुरी तरह से पीटा उन्होंने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब भाजपा के युवा कार्यकर्ता पर इस तरह का कोई हमला हुआ है इससे पहले भी उन पर विभिन्न चुनाव के दौरान इस तरह के हमले हो चुके हैं उन्होंने कहा कि वह राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से पूछना चाहती हैं कि जब लोकसभा चुनाव पूरे देश में हुआ कहीं भी इस तरह की घटना नहीं हुई तब बंगाल में इस तरह की घटना क्यों होती है कि हर चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले होते हैं उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बारे में बाराबनी थाने के प्रभारी से भी मुलाकात की थी और उनसे भी इस बारे में सवाल किया था कि बार-बार इस तरह की घटना क्यों हो रही है और इन घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page