नीट पोस्टग्रेजुएट की परीक्षा हुई रद्द:
1 min read
आसनसोल :मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए नीट अंडरग्रैजुएट की परीक्षा को लेकर पहले ही पूरे देश में विवाद चरम पर है और आज नीट पोस्ट ग्रेजुएट के प्रस्तावित परीक्षा भी रद्द कर दी गई इसे लेकर इस परीक्षा को देने वाले परीक्षार्थी बेहद निराश हो गए आपको बता दें कि जिन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी कर ली है वैसे प्रैक्टिसिंग डॉक्टर नीट पोस्ट ग्रेजुएट की परीक्षा देते हैं ताकि एमडी एमएस की पढ़ाई कर सकें लेकिन आज होने वाले नीट पोस्ट ग्रेजुएट की परीक्षा रद्द हो जाने से इन डॉक्टरों में निराशा छा गई हमने ऐसे ही एक परीक्षार्थी डॉक्टर शुभ चटर्जी से बात की तो उन्होंने कहा कि उनको कल रात 10:00 बजे पहली बार पता चला कि नेट पोस्ट ग्रेजुएट की परीक्षा रद्द हो गई है तब उनको लगा कि यह फर्जी समाचार है लेकिन बाद में रात 12:00 के करीब वह निश्चित हो गए की परीक्षा रद्द हो चुकी है क्योंकि तब आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि हो गई उन्होंने इस बात पर काफी निराशा जताई उन्होंने कहा कि 2 लाख परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं और सीट केवल 50000 है ऐसे में यह परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण है लेकिन जिस तरह से आज की परीक्षा रद्द कर दी गई उससे वह काफी निराश है












