चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के आरोप में झारखंड के दो युवक रानीगंज में चढ़े पुलिस के हत्थे:
1 min read
रानीगंज :झारखंड के चिरकुंडा और कुमारडुबी के रहने वाले दो युवक मोहम्मद जफर आलम और मोहम्मद फारूक को चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के आरोप में आज रानीगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया घटना के बारे में पता चला है कि चिरकुंडा और कुमारडुबी के रहने वाले यह दो युवक आज रानीगंज आए थे आरोप है कि वह चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए रानीगंज आए थे। पुलिस को उनके बारे में गुप्त सूचना मिली इसके बाद पुलिस में अपने अधिकारियों को सादे लिबास में उनके पीछे लगा दिया बताया जा रहा है कि पहले दोनों युवक तिलक रोड में चोरी के मोटरसाइकिल बेचने गए थे लेकिन जब वहां पर मोटरसाइकिल बेचने में नाकामयाब रहे तो उन्होंने मजार शरीफ जाकर चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की कोशिश की मगर आखिरकार यह दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गये। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया और अब इस मामले की जांच में टूट गई है कि इस क्षेत्र में होने वाले मोटरसाइकिल चोरियों से उनके तार जुड़े हुए हैं या नहीं। दोनों युवकों को आज आसनसोल अदालत में पेश किया गया












