बोर्ड मीटिंग के बाद मेयर के बयान पर चैताली तिवारी ने किया पलटवार:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम में आज बोर्ड मीटिंग हुई इस बोर्ड मीटिंग में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए आपको बता दें कि 2 दिन पहले राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं के मेयर और चेयरमैन को बुलाया था और उन्होंने विभिन्न नगर निगम में नागरिक सुविधाओं के अभाव को लेकर अपना असंतोष जाहिर किया था। आसनसोल नगर निगम क्षेत्र को लेकर उन्होंने आवास को लेकर अपना असंतोष जाहिर किया था इस बारे में जब आज बोर्ड मीटिंग के बाद मेयर विधान उपाध्याय पत्रकारों से रूबरू हुए तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री टीएमसी के हर जन प्रतिनिधि कि अभिभावक है उनका पूरा अधिकार है कि अगर वह कहीं पर कोई त्रुटी देखती है तो उस पर टीप्पणी कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि आसनसोल में आवास को लेकर उन्होंने कुछ बातें कही थी और अब आसनसोल में उन लोगों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा जिनके पास आवास नहीं है और यह प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम अतिक्रमण को लेकर पूरी तरह से सक्रिय है और कहीं पर भी अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने कहा कि हाल ही में जब वह कोलकाता जा रहे थे तो उन्होंने देखा कि शताब्दी पार्क की विपरीत दिशा में अवैध निर्माण किया जा रहा था उन्होंने तुरंत आदेश दिया और उसे तोड़ दिया गया मेयर विधान उपाध्याय ने कहा की आसनसोल रानीगंज आदि क्षेत्रों में अवैध निर्माण तोड़ा गया है और जहां पर भी अवैध निर्माण की बात सामने आएगी उसे तोड़ा जाएगा उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई टीएमसी का जन प्रतिनिधि पैसे के बदले कोई अवैध काम करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि टीएमसी लोगों की सेवा करने के लिए है अपना स्वार्थ चरितार्थ करने के लिए नहीं। वही आसनसोल नगर निगम में ऑनलाइन सेवा के मुद्दे पर मेयर विधान उपाध्याय ने कहा की सुनने में आ रहा है कि ऑनलाइन में कोई भी कागज देने से ट्रेड लाइसेंस निकल जा रहा है उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की कोई समस्या है तो जरूर उसका निराकरण किया जाएगा आसनसोल नगर निगम के अधिकारी भी इस दिशा में काम कर रहे हैं। वही आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में तालाबों को भरकर निर्माण करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अब तक जहां से भी इस तरह की शिकायतें आई हैं वहां पर नगर निगम की तरफ से कार्रवाई की गई है और अगर किसी के पास भी इस तरह की कोई शिकायत है तो वह नगर निगम को जानकारी दें नगर निगम तुरंत उस पर कार्रवाई करेगा वही नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप पर मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि अभी तक इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के अधिकारी पूरी निष्ठा के साथ अपना काम करते हैं लेकिन फिर भी अगर किसी भी अधिकारी के खिलाफ इस तरह की कोई शिकायत आती है और जांच में पाया जाता है की शिकायत सही है तो उसे पर जरूर कार्रवाई की जाएगी हालांकि इस बारे में आसनसोल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चैताली तिवारी से बात के तो उन्होंने कहा कि आज मेयर विधान उपाध्याय दबाव में है इस वजह से अतिक्रमण हटाने की बात करते हैं लेकिन आसनसोल में जिस तरह से टीएमसी पार्टी ऑफिस अतिक्रमण करके बनाया गया है उसके बारे में वह क्या करेंगे उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम का एक भी वार्ड ऐसा नहीं है जहां पर टीएमसी द्वारा अतिक्रमण करके पार्टी ऑफिस नहीं बनाया गया है गरीबों को अतिक्रमण हटाने के नाम पर हटाने से पहले टीएमसी द्वारा जो अवैध तरीके से पार्टी ऑफिस बनाया गया है उस पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है उन्होंने कहा कि टीएमसी गरीबों को रोजगार उपलब्ध नहीं कर पाती है इस वजह से लोग छोटी-मोटी दुकान चलाकर अपना गुजारा करना चाहते हैं लेकिन टीएमसी द्वारा अवैध तरीके से जो पार्टी ऑफिस बनाया जाता है उस पर क्या कार्रवाई की जाएगी पहले मेयर उसका जवाब दें। वही आवास में आ रही समस्या पर उन्होंने कहा कि पिछले बोर्ड में 1000 घर बनाए गए थे लेकिन उनको गरीबों को उपलब्ध नहीं कराया गया लेकिन अब मेयर बोल रहे हैं कि वह नए घर बनाएंगे।












